देहरादून, मार्च 22 -- दून जिले के 20 सरकारी स्कूलों में एक अप्रैल से आईआईटी मद्रास से जुड़े विशेषज्ञ ऑनलाइन बच्चों को पढ़ाएंगे। वह बच्चों को प्रेक्टिकल से सिखाने के साथ ही विज्ञान, अंग्रेजी और कंप्यूटर तकनीक का भी ज्ञान देंगे। इसमें इंटरैक्टिव सिमुलेशन और गेमीफिकेशन भी सिखाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन और आईआईटी मद्रास संचालित ट्रस्ट के बीच एमओयू हुआ है। जिलाधिकारी संविन बंसल की मौजूदगी में आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजी फाउंडेशन के 'विद्या शक्ति प्रोजेक्ट के तहत वर्चुअल रियलिटी के उपयोग से जिले के बेसिक स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई का एमओयू किया गया। एमओयू ओपन मेंटर ट्रस्ट और तारा जोशी फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। जिलाधिकारी ने कहा कि हम 30 मई तक सभी स्कूलों एलईडी स्क्रीन, इंटरनेट, वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने जा रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.