वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी। फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में गुरुवार को आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ सामूहिक दुराचार मामले की सुनवाई हुई। पीड़िता से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आरोपियों कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल के अधिवक्ता अजय सिंह ने जिरह पूरी की। अगली सुनवाई 11 फरवरी को होगी। वहीं, पीड़िता के साथी से जिरह करने के लिए आरोपी आनंद चौहान के अधिवक्ता को पुनः अनुमति मिल गई है। इसके लिए आनंद के वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी, उनके सहयोगी अधिवक्ता संजीव चौबे और कुंदन सिंह ने गुहार लगाई थी। पीड़िता से जिरह के दौरान अभियोजन के तरफ से एडीजीसी मनोज गुप्ता कोर्ट में मौजूद रहे। बता दें कि बीएचयू परिसर में 2 नवंबर 2023 की रात आईआईटी की छात्रा के साथ बाइक सवार तीन आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। लंका थाना में मुकदमा दर्ज ...