वाराणसी, जनवरी 9 -- वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के शोधकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के वैज्ञानिकों ने औद्योगिक अपशिष्ट जल से विषैले रासायनिक रंगों को प्रभावी रूप से हटाने के लिए एक अत्यंत दक्ष, टिकाऊ एवं कम लागत वाला एडसोर्बेंट (शोषक पदार्थ) विकसित किया है। इस अनुसंधान का नेतृत्व प्रो. चंदन उपाध्याय एवं अमित बार (स्कूल ऑफ मटीरियल्स साइंस एंड टेक्नोलॉजी) ने किया, जबकि डॉ. राम शरण सिंह (रसायन अभियांत्रिकी विभाग) ने इसमें महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह शोध वस्त्र, प्रिंटिंग एवं औषधि उद्योगों से निकलने वाले अनुपचारित रासायनिक रंगों के जल स्रोतों में बड़े पैमाने पर निर्वहन जैसी गंभीर पर्यावरणीय समस्या का समाधान प्रस्तुत करता है। वस्त्र उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख स्तंभ है, किंतु इससे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.