वाराणसी, मार्च 18 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आईआईटी बीएचयू में सोमवार को 50 साल पुराने किस्से-कहानियां और शरारतें-ठिठोलियां फिर से ताजा हो उठीं। 1975 बैच के आईटी के छात्रों का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह आयोजित किया गया। दुनिया भर से अपनी मातृ संस्था पहुंचकर तमाम छात्र भावुक हो गए। अपने बेटे-बेटियों और नाती-पोते को उन्होंने अपने संस्थान के दिनों के बारे में बताया। 1975 बैच के पुराछात्रों का स्वागत समारोह एनी बेसेंट व्याख्यान सभागार में किया गया। अपनी पढ़ाई के 50 साल पूरे होने पर पहुंचे 100 से ज्यादा पुराछात्रों ने इस दिन का जश्न मनाया। पुराछात्रों ने अपने दिवंगत हो चुके साथियों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान कई लोगों की आंखें नम हो गईं। पूर्व छात्रों ने आईटी में बिताए अपने यादगार दिनों को फिर से याद किया। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.