धनबाद, अप्रैल 5 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता आईआईटी आईएसएम धनबाद में शुक्रवार की रात 36 घंटे का हैकफेस्ट (हैकथॉन) शुरू हुआ। आईआईटी धनबाद समेत देश के विभिन्न हिस्सों से आई 125 से अधिक टीमें हैकफेस्ट में भाग लेकर अगले 36 घंटे तक विभिन्न समस्याओं का समाधान खोजेगी। कुछ अलग सोचते हुए इनोवेशन पर छात्र-छात्राएं काम करेंगे। छह अप्रैल तक चलने वाले हैकथॉन का उद्घाटन मुख्य अतिथि निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने की। उन्होंने युवा तकनीकी प्रतिभागियों को इस महोत्सव का आनंद लेने की सलाह देते हुए कहा कि जीत या हार से अधिक महत्वपूर्ण है नवाचार की भावना को महसूस करना। बेहतर उत्पादकता के लिए उत्साह बनाए रखना। प्रो. धीरज कुमार उपनिदेशक हैकफेस्ट के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों से जुड़ी समस्याओं पर काम करने की आवश्यकता पर जोर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.