धनबाद, नवम्बर 15 -- धनबाद आईआईटी धनबाद में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों और कर्मियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय नेतृत्व एवं प्रबंधन विकास कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रो. रजनी सिंह डीन, कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से आए 25 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रो. नीलाद्रि दास व प्रो. रश्मि सिंह ने वित्तीय प्रबंधन, संसाधन जुटाना, परियोजना योजना, समय मूल्य की समझ और डिजिटल परिवर्तन जैसे विषयों पर उपयोगी प्रशिक्षण दिया। प्रो. जीएस. पाठक ने ग्राम प्रबंधन और डायलॉग फ्रॉम द फील्ड की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.