धनबाद, फरवरी 19 -- धनबाद। आईआईटी आईएसएम धनबाद के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडी एंड इंडस्ट्रियल की ओर से तीन दिवसीय एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसमें एनएचपीसी के कॉरपोरेट ऑफिस तथा देशभर की विभिन्न परियोजनाओं से अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। बुधवार को उद्घाटन सत्र में प्रो. एमके सिंह कार्यवाहक निदेशक आईआईटी धनबाद, प्रो. केका ओझा डीन सीईपी समेत अन्य ने संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...