धनबाद, फरवरी 5 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता समाज और ग्रामीण विकास से जुड़ी अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए आईआईटी धनबाद ने जामताड़ा जिले के अगोयसारमुंडी गांव फतेहपुर प्रखंड में वाटर स्प्रिंकलर टेक्नोलॉजी ट्रांसफर कार्यक्रम की शुरुआत की। यह परियोजना भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से संबंधित है। कार्यक्रम का वैज्ञानिक मार्गदर्शन प्रो. रश्मि सिंह प्रधान अन्वेषक और प्रो. निलाद्री दास सह प्रधान अन्वेषक कर रहे हैं। गांवों में किए गए सर्वे, प्रश्नावली और डाटा विश्लेषण के आधार पर गेम थ्योरी और ऑपरेशंस रिसर्च तकनीकों का उपयोग कर यह तय किया गया कि कौन-सी सिंचाई तकनीक किसानों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद रहेगी। कार्यक्रम के तहत लगभग Rs.3 लाख मूल्य की स्प्रिंकलर सिंचाई तकनीक लाभार्थी आदिवासी किसानों को दी गई है। कुल 1071 स्प्रिंकलर यूनिट...