नई दिल्ली, मार्च 8 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वुमन ऑफ इम्पैक्ट एट आईआईटी दिल्ली अवार्ड की घोषणा की। इस मौके पर 'बातों बातों में नामक पैनल चर्चा और एक प्रेरणादायक मुख्य भाषण का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। संस्थान के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया और कहा कि आईआईटी दिल्ली महिलाओं के लिए अनुकूल शैक्षणिक और शोध वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर आई-हब फाउंडेशन फॉर कोबोटिक्स (आईएचएफसी) ने आईआईटी दिल्ली वुमन इन एआई एंड रोबोटिक्स के तहत 2 करोड़ तक की फंडिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.