नई दिल्ली, जनवरी 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी दिल्ली अपने प्रमुख आउटरीच कार्यक्रम के तहत जेईई 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए 31 जनवरी को कोटा में ओपन हाउस आयोजित करेगा। यह कार्यक्रम वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में होगा। ओपन हाउस में अभ्यर्थियों को आईआईटी दिल्ली के छात्रों और शिक्षकों से सीधे संवाद का मौका मिलेगा। इस दौरान उन्हें शैक्षणिक माहौल, कैंपस जीवन और शोध अवसरों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, जेईई तैयारी से जुड़े सवालों पर मार्गदर्शन भी मिलेगा। अभ्यर्थी https://forms.gle/vJQ6rZso64wzbpuN8 पर ओपन हाउस में हिस्सा लेने के लिए नामांकन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...