नई दिल्ली, जनवरी 1 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के वर्ष 2000 बैच ने अपने रजत जयंती समारोह के दौरान संस्थान के लिए 70 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान देने की घोषणा की है। यह अब तक किसी एक बैच द्वारा आईआईटी दिल्ली सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में किया गया सबसे बड़ा सामूहिक योगदान माना जा रहा है। आईआईटी दिल्ली परिसर में आयोजित सिल्वर जुबिली रीयूनियन कार्यक्रम के दौरान इस घोषणा की गई। इस अवसर पर देश और विदेश से आए वर्ष 2000 बैच के पूर्व छात्र एकत्र हुए। कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्रों ने परिसर का भ्रमण किया, शिक्षकों से संवाद किया और वर्तमान छात्रों से मुलाकात कर संस्थान के साथ अपने गहरे जुड़ाव को दर्शाया। घोषित राशि का बड़ा हिस्सा आईआईटी दिल्ली के जनरल एंडोमेंट फंड में दिया जाएगा। संस्थान का कहना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.