धनबाद, जून 18 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी के पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विभाग के दो प्रोफेसरों का दक्षिण एशिया और प्रशांत क्षेत्र 2025 के क्षेत्रीय तकनीकी पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। प्रो तरुण कुमार नैया को दक्षिण एशिया और प्रशांत क्षेत्र में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग प्रोडक्शन एंड ऑपरेशन व प्रो केका ओझा को रिजर्ववॉयर डिस्क्रिप्शन एंड डायनेमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने के लिए पुरस्कार दिया जाएगा। सोसाइटी ऑफ पेट्रोलियम इंजीनियर्स (एसपीई) पुरस्कार देगा। इंडोनेशिया के जकार्ता में 14 अक्तूबर-2025 को एशिया प्रशांत तेल और गैस सम्मेलन और प्रदर्शनी में समारोह होगा। आईआईटी के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने प्रोफेसरों को उल्लेखनीय उपलब्धि व उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.