धनबाद, मार्च 8 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता आईआईटी आईएसएम धनबाद के पूर्ववर्ती छात्र आशीष नारायण ने विप्रो में माइक्रोसॉफ्ट इनोवेशन हब के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला है। आशीष नारायण बीटेक 1993-97 बैच के पूर्ववर्ती छात्र है। उन्होंने क्लाउड कंप्यूटिंग और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इससे पहले विप्रो में क्लाउड माइग्रेशन और आधुनिकीकरण के मुख्य आर्किटेक्ट के रूप में कार्य किया। आशीष नारायण ने अपने पेशेवर कॅरियर की शुरुआत टाटा स्टील से की। उन्हें कई अवार्ड मिल चुके हैं। आईआईटी धनबाद के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने आशीष नारायण को उनकी नई भूमिका के लिए बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.