धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी आईएसएम (तत्कालीन इंडियन स्कूल ऑफ माइंस) के सौ साल पूरे होने पर इस्मा पर्थ चैप्टर ने ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में शताब्दी समारोह का आयोजन किया। समारोह में बड़ी संख्या में पूर्ववर्ती छात्र, परिजन और संस्थान से जुड़े लोग शामिल हुए। समारोह संस्थान के सौ वर्षों की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा, नवाचार और समर्पण को समर्पित था। यह कार्यक्रम न सिर्फ जश्न का मौका था, बल्कि पूर्व छात्रों के बीच आपसी जुड़ाव को मजबूत करने का भी अवसर बना। आईआईटी के निदेशक प्रो सुकुमार मिश्रा ने अपना संदेश भेजते हुए सभी पूर्व छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संस्थान ने बीते सौ वर्षों में ज्ञान का मजबूत केंद्र बनकर देश और दुनिया को कई उत्कृष्ट नेता, नवप्रवर्तक और विशेषज्ञ दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.