धनबाद, जून 14 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी के जियोलॉजिकल म्यूजियम को राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम) ने डायरेक्टरी ऑफ साइंस म्यूजियम्स एंड साइंस सेंटर्स इन इंडिया में शामिल किया गया है। एनसीएसएम भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन है। यह राष्ट्रीय स्तर की निर्देशिका न केवल देशभर के प्रमुख विज्ञान संग्रहालय और विज्ञान केंद्रों को सूचीबद्ध करती है, बल्कि उसमें प्लैनेटेरियम (ग्रहालयों) की विस्तृत जानकारी भी शामिल है। आईआईटी का जियोलॉजिकल म्यूजियम एप्लाइड जियोलॉजी विभाग के तहत संचालित है। 1926 में स्थापित भू-वैज्ञानिक संग्रहालय भारत में अपनी तरह का सबसे पुराना संग्रहालय है। भू-वैज्ञानिक शिक्षा और अनुसंधान की समृद्ध विरासत का प्रतिनिधित्व करता है। 1,200 से अधिक प्रदर्शनों के साथ संग्रहालय भू-वैज्ञानिक नमूनों के एक जीवंत भ...