धनबाद, फरवरी 14 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता देश को स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ाने की दिशा में आईआईटी आईएसएम धनबाद के प्रोफेसरों ने बड़ी सफलता हासिल की है। आईआईटी धनबाद के भौतिकी विभाग के इंस्पायर फैकल्टी डॉ एसके रियाजुद्दीन, रिसर्च स्कॉलर प्रियदर्शनी तमांग और रुमाना सुल्ताना परवीन ने ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन के लिए कम लागत वाला और प्रभावी इलेक्ट्रोड मटेरियल विकसित किया है। यह खोज ग्रीन हाइड्रोजन की लागत घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। यह शोध अंतरराष्ट्रीय जर्नल पत्रिका स्मॉल (विली, 2026) में प्रकाशित हुआ है। यह उपलब्धि न केवल संस्थान के लिए गर्व की बात है, बल्कि देश को आत्मनिर्भर और पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ाने में भी अहम साबित हो सकती है। ग्रीन हाइड्रोजन को भविष्य का स्वच्छ ईंधन माना जा रहा है। इसका उपयोग उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.