कानपुर, दिसम्बर 14 -- - साइबर सिक्योरिटी में श्रेष्ठ अनुसंधान व शिक्षित करने के क्षेत्र में मिला पुरस्कार - नेशनल साइबर सिक्योरिटी कोऑर्डिनेटर नवीन कुमार सिंह ने दिया यह पुरस्कार - ब्लॉकचेन तकनीक से लेकर क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को सुरक्षा प्रदान कर रहा कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी कानपुर को डीएससीआई एक्सीलेंस अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड नई दिल्ली में डीएससीई (डाटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया) की ओर से आयोजित वार्षिक सूचना सुरक्षा शिखर सम्मेलन 2025 में दिया गया। मुख्य अतिथि नेशनल साइबर सिक्योरिटी कोऑर्डिनेटर नवीन कुमार सिंह ने साइबर सुरक्षा शिक्षा और अनुसंधान में सर्वोत्तम कार्य के लिए यह अवार्ड प्रदान किया। आईआईटी कानपुर में स्थापित सी3आई हब की देखरेख में वैज्ञानिक व स्टार्टअप्स की टीम लगातार साइबर सुरक्षा के क्षे...