धनबाद, फरवरी 17 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की ओर से आयोजित सात दिवसीय बूट कैंप के तहत सोमवार को उद्योग से संबंधित चर्चा हुई। बूट कैंप में उद्योग अकादमिक समन्वय पर जोर दिया गया। एसबीआई मुंबई के मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी प्रो राजेश मिश्रा ने प्रतिभागियों को पैकेट कैप्चरिंग, सर्वर लॉग और सिक्यूरिटी ऑपरेशन सेंटर (एसओसी) नियम के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। वास्तविक बैंकिंग व वित्तीय प्रणालियों में लॉग मॉनिटरिंग, थ्रेट डिटेक्शन और त्वरित प्रतिक्रिया कितनी महत्वपूर्ण होती है। उनके सत्र के बाद प्रतिभागियों ने वायरशार्क पर हैंड्स-ऑन अभ्यास किया, जिससे उन्हें नेटवर्क ट्रैफिक विश्लेषण की प्रत्यक्ष समझ मिली। बूट कैंप विद्यार्थियों को क्रिप्टोग्राफी और साइबर सुरक्षा के सैद्धांतिक व व्यावहारिक पहलुओ...