मेरठ, मार्च 24 -- मेरठ। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय आगरा द्वारा 24 एवं 25 मार्च को दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को प्रेसवार्ता में एमएसएमई-डीएफओ के सहायक निदेशक सुशील यादव ने बताया कि आईआईए भवन मोहकमपुर में होने वाले कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार के कई विभागों द्वारा तकनीकी सत्र किया जाएगा। प्रदर्शनी में उत्पाद प्रदर्शित करने के लिए सरकारी विभाग के प्रतिनिधि शामिल होगें। इसमें आईआईए के सहयोग एवं लघु उद्योग भारती के साथ ही वेंडर डेवलपमेंट विषय के विशेषज्ञ के रूप में न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन, आईओसीएल, केवीआईसी, सिडबी, गेल इंडिया लिमिटेड, यूपीकॉन, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया आदि प्रमुख रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडीओ होंगी। खादी ग्रामोद्योग आयोग के निदेशक एवं पीपीडीसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.