लखनऊ, फरवरी 13 -- आईआईएम लखनऊ में सत्र 2026-2027 और 2027-28 से तीन नए कोर्स संचालित होंगे। तकनीक और प्रबंधन पर आधारित नए पाठ्यक्रमों का उद्घाटन केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द प्रधान ने भारत बोधन एआई कान्क्लेव 2026 में किया। आईआईएम लखनऊ के नए कोर्स उन्नत एआई अनुसंधान, परामर्श और प्रबंधन शिक्षा को एकीकृत करके भविष्य के लिए तैयार एआई लीडर्स को तैयार करने पर केंद्रित है। आईआईएम लखनऊ के नए कोर्स के अन्तर्गत चार वर्षीय बीएस इन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एण्ड बिजनेस एनालिटिक्स शामिल है। इस कोर्स के लिए 12 वीं उत्तीर्ण वे छात्र कर सकेंगे जिनके बाद जीईई क्वालीफाइंग रैंक होगी। यह कोर्स सत्र 2026-27 से शुरू होगा। वहीं सत्र 2027-28 से दो वर्षीय टेक एमबीए पाठयक्रम शुरू होगा। इसके अलावा इंटीग्रेटेड बीएस टेक एमबीए पाठ्यक्रम होगा। पांच वर्षों में दोनो डिग्...