लखनऊ, मई 20 -- एलडीए के दस्ते ने सोमवार को आईआईएम रोड स्थित सैरपुर में 50 बीघे अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। हजरतगंज की गुलजार कालोनी में एक अवैध निर्माण भी सील किया गया। प्रवर्तन जोन-4 की जोनल अधिकारी वन्दना पाण्डेय ने बताया कि वीरेन्द्र यादव, जन्तुन निशा, हबीबुन, हसीम बेग, नफीस बेग व अन्य द्वारा आईआईएम रोड पर मुबारकपुर चौराहे के पास ग्राम-सैदपुर में लगभग 50 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही इस अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे। जिसके अनुपालन में प्रवर्तन टीम द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.