रांची, मार्च 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रांची में आदिवासी उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से- जनजातीय उद्यमिता सम्मेलन-2025 का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके आदिवासी उद्यमी शामिल हुए। सम्मेलन में आदिवासी उद्यमिता की मौजूदा स्थिति, अवसर और चुनौतियों पर चर्चा हुई। साथ ही, उद्यमियों को उद्योग जगत की स्थिति, सरकारी प्रावधान, गैर-सरकारी संगठनों के साथ जुड़कर अवसरों की जानकारी दी गई। सम्मेलन में उपभोक्ता निवेश के जानकार सह सिंगुलैरिटी के पार्टनर अवनीश आनंद और ग्राम मूलिगई कंपनी लिमिटेड के निदेशक उत्कर्ष घाते बतौर अतिथि शामिल हुए। उद्घाटन सत्र में आईआईएम रांची की डीन अकादमिक प्रो तनुश्री दत्ता ने सम्मेलन के उद्देश्य पर बात की। कहा कि संस्थान अपनी शैक्षणिक उत्कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.