रांची, फरवरी 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रांची का वार्षिक महोत्सव 'रश 11.0 - रेंडरिंग द फ्यूचर' 6 से 8 फरवरी तक संस्थान परिसर में आयोजित किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले आयोजन में 15 से अधिक इवेंट्स और 72 घंटे की निरंतर प्रतिस्पर्धा होगी, जिसमें देशभर के प्रतिभागी 3 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि के लिए अपना कौशल दिखाएंगे। इस महोत्सव में अकादमिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण प्रतिदिन आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या होगी। कार्यक्रम के पहले दिन 6 फरवरी को कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू) और एकॉस्टिक सिंगर अपनी प्रस्तुति देंगे। 7 फरवरी को विश बैंड और डीजे स्वैट्रेक्स दर्शकों का मनोरंजन करेंगे, जबकि 8 फरवरी को बॉलीवुड गायक अमित मिश्रा और डीजे त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.