मेरठ, अक्टूबर 8 -- यह सिर्फ किसान मेला नहीं बल्कि विज्ञान मेला भी है। इसका लाभ किसानों और पशुपालक दोनों को मिलेगा। कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र में विज्ञान भी जुड़ जाए तो यह अन्य किसी भी व्यवसायिक क्षेत्र से अधिक मुनाफा दे सकते हैं। आईआईएमटी विवि के कृषि विज्ञान महाविद्यालय में तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला-2025 के शुभारंभ में यह बात कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने कही। डीन डॉ. राजबीर सिंह ने कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता, कुलपति डॉ. दीपा शर्मा, कुलसचिव डॉ. वीपी राकेश को किसान मेला भ्रमण कराते हुए स्टाल एवं मेले में आए पशुओं की जानकारी दी। कुलाधिपति ने कहा कि कृषि और पशुपालन क्षेत्र में वैज्ञानिक तकनीक, आधुनिक उत्पादों को जानना एवं उनका प्रयोग करना भारत को विकसित बनाने के लिए जरूरी है। आधुनिक तकनीक से ही हम कृषि उत्पादन क्षमता में वृद्धि कर ...