अलीगढ़, फरवरी 14 -- अलीगढ़। आईआईएमटी के शिक्षक शिक्षा विभाग में पांच दिवसीय स्कॉउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सचिव ई. पंकज महालवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कॉलेज के प्राचार्य शंभू केन सिंह रावत ने कहा कि समाज में सिर ऊंचा उठा कर चलने के लिए शिक्षा और संस्कार दोनों आवश्यक है। पांच दिवसीय शिविर मे बीएड के छात्र छात्राओ को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण दिए गए। कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. मधु चाहर रही। निर्णायक की भूमिका में डॉ. इंदु सिंह और डॉ अजित सिंह रही। इस अवसर पर शिक्षक शिक्षा विभाग के डॉ सुनील चौहान, भीष्म व्रत यादव, डॉ शिखा, डॉ सुमन, रिचा सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...