नई दिल्ली, मार्च 10 -- शोध छात्रों के लिए अन्य कई मदों में राशि देगा संस्थान नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईआईटी-दिल्ली) ने शोध उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने यहां छात्रों की पीएच.डी. फेलोशिप राशि को 37,000 से बढ़ाकर 60,000 प्रति माह कर दिया है। यह देश में सबसे अधिक है। संस्थान का कहना है कि यह राशि यूजीसी और डीएसटी के निर्धारित मानकों से कहीं ऊपर है, और इसका उद्देश्य शोधार्थियों को पूरी तरह से नवाचार और खोज के लिए समर्पित होने हेतु वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है, जिससे भारतीय शोध संस्कृति को मजबूती मिले। आईआईआईटी-दिल्ली के निदेशक, प्रो. रंजन बोस ने कहा कि बढ़ी हुई पीएच.डी. फेलोशिप का उद्देश्य देश के सर्वश्रेष्ठ छात्रों को आकर्षित करना है, ताकि हम उच्च गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.