नई दिल्ली, मार्च 8 -- आइसक्रीम खाना किसे पसंद नहीं? बच्चे हों या बड़े, गर्मी में ठंडी मिठास का मजा सब लेना चाहते हैं। लेकिन सोचिए, अगर आपकी आइसक्रीम में ठंडे-ठंडे क्रीम और फ्लेवर के साथ एक सांप भी हो तो? सुनकर ही रूह कांप जाए, लेकिन थाईलैंड में एक युवक के साथ सच में ऐसा हुआ। थाईलैंड के मुवांग रट्चाबुरी इलाके के रहने वाले रेबान नक्लियांगबून नामक युवक ने एक दुकान से ब्लैक बीन आइस फ्रूट खरीदी, जो वहां के लोगों में बेहद मशहूर है। लेकिन जब उसने अपनी आइसक्रीम खोली, तो उसकी रूह कांप गई। अंदर एक असली सांप जमी हुई हालत में मौजूद था। ये कोई साधारण सांप नहीं था, बल्कि गोल्डन ट्री स्नेक था, जिसकी लंबाई आमतौर पर 70 से 130 सेंटीमीटर तक होती है। हालांकि, आइसक्रीम में जमी हुई इस सांप की लंबाई 20 से 40 सेंटीमीटर ही थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.