अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़। एएमयू के पोस्ट हार्वेस्ट इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फैजान अहमद को केरल में आयोजित आइडिया कन्वेंशन में प्रथम पुरस्कार मिला है। यह कार्यक्रम वरघीज कुरियन इंस्टीट्यूट ऑफ डेयरी एंड फूड टेक्नोलॉजी, केरल में आयोजित हुआ था। डॉ. फैजान ने एक शोध पत्र भी प्रस्तुत किया। उन्होंने प्लास्टिक पैकेजिंग के मुकाबले बायोडीग्रेडेबल फिल्मों के महत्व पर जोर देकर बताया कि नीम के अर्क और नींबू के छिलके से प्राप्त पेक्टिन को मिलाकर बनाई गई ये फिल्में कैसे खुबानी फल के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.