पिथौरागढ़, अप्रैल 5 -- जाजरदेवल के आइडियल पब्लिक स्कूल में परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। शनिवार को विद्यालय की प्रबंधिका डॉ. रमन सेठी ने बताया कि दूसरी कक्षा के छात्र रुद्रप्रताप सिंह ने 98.6फीसदी अंक लाकर स्कूल टॉप किया है। दूसरे स्थान पर 98.3फीसदी अंक के साथ कक्षा एक के मनन तिरूवा, व कक्षा चार की पूर्वी बसेड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया। टॉपर छात्र-छात्राओं को प्रबंधिका ने मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने सफल सभी छात्र-छात्राओं को भी शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.