देवघर, जनवरी 24 -- देवघर। नगर निगम क्षेत्र अवस्थित वार्ड संख्या एक गुलजारबाग संथाली में 23 वर्षों से आइडियल ग्रुप गुलजारबाग संथाली द्वारा सरस्वती पूजा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को ग्रुप के सदस्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की। पुरोहित ने ग्रुप के सदस्यों को विधि-विधान से मां सरस्वती देवी की पूजा-अर्चना कराई। सदस्य विक्रम राम, मुकेश साह, सुनील ठाकुर, आलोक कुमार, शुभम कुमार, नितेश कुमार, कुमार कुंदन, चंदन कुमार,गोलू पासवान, राहुलसिंह, धीरज पासवान, राजगीर पासवान, सत्यम चौरसिया, विक्की ठाकुर, विश्वजीत ठाकुर, लक्की कुमार, भागीरथ शर्मा एवं सुमित ठाकुर को पुरोहित ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। पूजा को सफल बनाने में मोहल्ले के अन्य महिला-पुरुषों का काफी सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.