गिरडीह, जून 11 -- बगोदर। बगोदर प्रखंड के अटका स्थित आइटीआइ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जागरुकता अभियान चलाकर समाज को नशा मुक्ति का संदेश दिया है। छात्र-छात्राओं के इस जागरूकता अभियान में कॉलेज के छात्र-छात्राओं का साथ स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी दिया। इसे लेकर छात्र - छात्राओं ने मंगलवार को कॉलेज परिसर से जागरूकता रैली निकाली और अटका बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान नशा त्यागने की अपील आमजनों से की गई। नशा से होनेवाले दुष्प्रभावों से लोगों को अवगत कराया गया। नशा छोड़ो, जीवन जोड़ों एवं नशे को न, जिंदगी को हां आदि नारे लगाए जा रहे थे। कुल मिलाकर इस अभियान में शामिल छात्र - छात्राओं ने दो टूक में समाज को जो संदेश दिया वह है नशा नाश का जड़ है। नशा करने से मनुष्य का जीवन और परिवार तंग - तबाह हो जाता है। इसलिए मनुष्य को चाहिए कि वे नशा को त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.