मुजफ्फर नगर, सितम्बर 11 -- बुधवार को एडीएम वित्त एंव राजस्व गजेन्द्र कुमार ने जिला पंचायत के सभागार में आइजीआरएस को लेकर समीक्षा बैठक की है। एडीएम ने अधिकारियों को आइजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न किए जाने के कारण जनपद की रैंकिंग खराब हो रही है। पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का अधिकारी स्वयं अवलोकन करें। उस शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। जनपद की रैंक में आपेक्षित सुधार लाने की आवश्यकता है। जिससे जिले की ओवर ऑल रैंकिंग और बेहतर हो सके। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, अधिशासी अभियंता सिंचाई, अधिशासी अभियंता पी डब्लू डी, कृषि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.