बांका, नवम्बर 11 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। लोकतंत्र में नागरिक की सबसे बड़ी शक्ति उसका मत होता है। यही मत किसी राज्य और देश की दिशा और दशा तय करता है। बिहार, जो अपने ऐतिहासिक गौरव, समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और संघर्षशील जनता के लिए जाना जाता है, आज एक बार फिर लोकतंत्र के महापर्व चुनाव के दौर से गुजर रहा है। वहीं मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होना है। इस बार का चुनाव सशक्त बिहार के निर्माण का संकल्प है। चुनाव का समय बिहार में हमेशा एक उत्सव की तरह होता है। गांव-गांव में चर्चा, चौक-चौराहों पर बहस, और युवाओं में उत्साह। यह सब लोकतंत्र की जीवंतता का प्रमाण है। लेकिन यह उत्साह तभी सार्थक होगा जब हर मतदाता मतदान केंद्र तक पहुंचे और अपनी जिम्मेदारी निभाए। बिहार के इतिहास में कई बार देखा गया है कि मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम ...