मधुबनी, जून 17 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। लेखक और बिहार के कला जगत में आरुणी के रूप में अपनी ख्याति स्थापित कर चुके कला मर्मज्ञ अशोक कुमार सिन्हा की पुस्तक "आँसुओं के साथ रंगों का सफ़र" का लोकार्पण शहर के एक होटल में किया गया। मधुबनी की धरती में पल्लवित पुष्पित मिथिला लोकचित्रकारी को समर्पित और अशोक कुमार सिन्हा द्वारा लिखित उक्त पुस्तक का लोकार्पण पद्मश्री बौआ देवी, पद्मश्री दुलारी देवी, पद्मश्री शिवन पासवान, डॉ नरेंद्र नारायण सिंह निराला जैसे साहित्यकारों और ख्यातिलब्ध चित्रकारों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर अपनी पुस्तक के बारे में जानकारी साझा करते हुए पुस्तक के लेखक अशोक कुमार सिन्हा ने कहा कि मिथिला पेंटिंग की उपलब्धियाँ शानदार हैं, लेकिन इसके कलाकारों को नायक का दर्जा नहीं मिल सका है। कलकारों के जीवन संघर्ष को सम्मान दे...