बरेली। आंवला, अप्रैल 20 -- Lok Sabha Seat Equation: यूपी की 80 सीटों में से एक आंवला लोकसभा सीट भी बहुत खास है। आंवला में अब तक 15 बार लोकसभा चुनाव हो चुका है। पहली बार इस सीट से हिंदू महासभा जीती थी। इसके बाद कांग्रेस, जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, जदयू और भाजपा ने भी परचम फहराया। कांग्रेस, जनता पार्टी और सपा ने इस सीट से दो-दो बार जीत हासिल की जबकि भाजपा यहां तीन बार कमल खिला चुकी है। एक बार जदयू को भी इस सीट पर जीत हासिल हुई है। बरेली जिले में आनी वाली इस लोकसभा सीट पर इंदिरा गांधी की बहू मेनका गांधी भी दांव आजमा चुकी हैं। वर्तमान में ये सीट भाजपा के कब्जे में है। भाजपा ने एक बार फिर सांसद धर्मेन्द्र कश्यप को उम्मीदवार बनाया है जबकि समाजवादी पार्टी ने नीरज मौर्य को प्रत्याशी घोषित किया है। नीरज आंवला लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी हैं। नीरज...