बरेली, फरवरी 20 -- आंवला (बरेली)। अलीगंज थाना क्षेत्र के अंतपुर गांव के 16 वर्षीय हाईस्कूल परीक्षार्थी मोहम्मद आमीन की शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपने दोस्त पिंटू के साथ परीक्षा देने चाचा नेहरू इंटर कॉलेज आंवला में परीक्षा देने जा रहा था। लोहारी पुलिया के पास सामने से आ रही बाइक से आमने-सामने की टक्कर में आमीन और पिंटू घायल हो गए। आमीन ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरी बाइक पर सवार आंवला के राहुल और नितिन भी एक गंभीर घायल हुए हैं। दोनों घायलों का निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है। हादसे की सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंच गई। बिशारतगंज पुलिस ने घायलों को आंवला के अस्पताल भिजवाया, जहां से आमीन को जिला अस्पताल बरेली रेफर किया गया। उपचार के दौरान आमीन की मौत हो गई, जबकि घायल पिंटू का आंवला मे इलाज जारी है। विशा...