बरेली, मार्च 27 -- आंवला। नगर तथा देहात क्षेत्र में होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने एक - दूसरे को रंग गुलाल लगाकर पर्व बधाईयां दी।नगर में होलिका दहन के दिन पक्का कटरा क्षेत्र के हुरियारें रंग की चौपाई लेकर गंज क्षेत्र में गए। यहां भूमि विकास बैंक चौराहे पर पहला रंग का मोर्चा हुआ, इसके बाद चाचा नेहरू चौराहा, त्रिपौलिया, किला, अनुपुरा और तहसील चौराहे पर रंग खेला गया। इसमें घंटाघर के समीप कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, मनोज मौर्य, सूरजभान गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, प्रभाकर शर्मा, सभासद संजय अग्रवाल बॉबी, रामवीर प्रजापति आदि कार्यकर्ताओं ने हुरियारों पर रंग और फूल बर्षाकर स्वागत किया। मोहल्ला किला घासमंडी पर चेयरमैन सैय्यद आबिद अली के नेतृत्व में दयाराम मौर्य, विनीत राठौर, प्रवीन सिंह, अफसर खां आदि बस...