गोपालगंज, अक्टूबर 30 -- चक्रवाती फुहारों के बीच जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अक्षय नवमी आंवला वृक्ष के नीचे महिलाओं ने भोजन तैयार कर परिवार संग किया भोजन गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चक्रवाती बारिश और हवाओं के बीच कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर गुरुवार को अक्षय नवमी परंपरागत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जिलेभर में महिलाओं ने आंवला वृक्ष की पूजा की। वृक्ष के नीचे भोजन तैयार कर पूरे परिवार के साथ प्रसाद ग्रहण किया। आचार्यों के अनुसार, आंवले का वृक्ष भगवान विष्णु का प्रतीक माना गया है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक अक्षय नवमी के दिन आंवला वृक्ष की पूजा करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इस दिन स्नान, पूजा और दान करने का विशेष महत्व है। जिले के विभिन्न गांवों में सुबह से ही महिलाओं ने आंवला पेड़ की विधिवत पूजा क...