बरेली, मार्च 7 -- आंवला,संवाददाता। आंवला-रामनगर रोड पर रोडवेज स्टैंड से समीप सोमवार को बागेश्वर मेडिकल स्टोर संचालक पर अज्ञात बाइक सवार युवकों ने एसिड अटैक कर दिया था, जिसमें हालात बिगड़ने पर उसे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, वहीं इलाज चल रहा है। इस बीच पुलिस बिना तहरीर के ही जांच में जुटी थी और कई एंगिल पर जांच कर रही थी। गुरुवार देर रात पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव ढरकापुर के 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उनका शक है कि जमीन विवाद में अकुंश पर एसिड अटैक हुआ है। आंवला-रामनगर रोड पर लोधी कोल्ड स्टोरेज के समीप अंकुश वर्मा का मेडिकल स्टोर है। सोमवार दोपहर बाद चार बजे दो युवक बाइक से आए, उसमें से एक ने हाथ में पकड़े गिलास में भरे तेजाब को अकुंश पर डाल दिया था। अकुंश को गंभीर हालत में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.