मैनपुरी, अप्रैल 30 -- सपा द्वारा बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर से अखिलेश यादव का चेहरा जोड़े जाने पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ नगर के जेल चौराहा पहुंची और आंबेडकर प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा द्वारा बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर से जोड़कर अखिलेश यादव का चेहरा लगाना बेहद निंदनीय है। यह सिर्फ बाबा साहब का ही नहीं पूरे समाज का अपमान है। संविधान के नाम पर जो लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं, उन लोगों ने बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया। भारतीय संविधान का सम्मान भाजपा के आचरण में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.