मऊ, अक्टूबर 11 -- मधुबन। थाना क्षेत्र के फतहपुर ताल चंवर परसूपुर स्थित आंबेडकर बाल विद्यालय परिसर में स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने थाने पहुंचकर तहरीर दी कि अराजकतत्वों ने विद्यालय परिसर में स्थापित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा की एक अंगुली तोड़ दी है। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक अभिषेक मिश्रा को सौंपी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना आठ अक्तूबर 2025 को हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और प्रतिमा के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.