हरदोई, दिसम्बर 23 -- बेंहदर। क्षेत्र के बहलोलपुर ग्राम पंचायत में आंबेडकर पार्क की भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर बेंहदर के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एडवोकेट ज्ञान प्रकाश सैनी समेत गांव के तमाम लोगों ने एसडीएम संडीला से शिकायत की। इस पर क्षेत्रीय लेखपाल शशिकांत सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ग्राम पंचायत के आंबेडकर पार्क के भूमि की पैमाइश कर निशानदेही करा कर सुरक्षित करा दिया। उन्होंने कहा कि पार्क की भूमि पर यदि कोई अवैध कब्जा करते पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.