लखनऊ, दिसम्बर 5 -- बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बसपा कार्यकर्ता परिवार सहित नोएडा व लखनऊ के स्मारक व प्रेरणा स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि देंगे। नोएडा में होने वाली रैली को बसपा सुप्रीमो मायावती ने पहले ही रद्द कर दिया है। पहली बार मायावती अपने घर व पार्टी कार्यालय से ही आंबेडकर को श्रद्धांजलि देंगी। नोएडा में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल नोएडा रवाना हो चुके हैं। वह यहां पार्टी के पश्चिमी उप्र के मंडल कोआर्डिनेटर व जिला अध्यक्षों के संग श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं लखनऊ में भी आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा। यहां भी मंडल कोआर्डिनेटर, जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ता शामिल होंगे। मायावती की ओर से कार्यकर्ताओं स...