प्रयागराज, अप्रैल 25 -- क्षेत्रीय अभिलेखागार प्रयागराज और हिन्दुस्तानी एकेडेमी की ओर से भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 15 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को एकेडेमी सभागार में संविधान विषय पर व्याख्यान हुआ। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने कहा कि बाबा साहब पुस्तक प्रेमी थे। उनके व्यक्तिगत पुस्तकालय में 50 हजार पुस्तकें थीं। उस समय पूरे भारत में उनके समान विद्वान कोई नहीं था। अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता शरद चंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने आजीवन मानव उत्थान के लिए कार्य किया। डॉ. अंकित पाठक, अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता लेखराज सिंह पटेल व मनोज कुमार ने विषय की महत्ता पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. हरेंद्र नारायण सिंह ने किया। प्राविधिक सहायक राकेश कुमार वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। पांडुलिपि अधिकारी गुलाम...