अलीगढ़, मार्च 9 -- फोटो, - समिति के तीन पदों पर निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी अलीगढ़। डॉ. बीआर आंबेडकर जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के तीन पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुन लिए गए। रविवार को इसकी घोषणा की गई। रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि नौ मार्च को तीन पदों पर चुनाव प्रस्तावित था। अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक आवेदन ही मिले। इस आधार पर योगेंद्र प्रसाद निमेष को अध्यक्ष, रामजीलाल सुमन को महामंत्री व विनोद कुमार को कोषाध्यक्ष चुन लिया गया। अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस बार बाबा साहब की शोभायात्रा उनके विचारों पर आधारित झांकियों के रूप में प्रदर्शित की जाएगी। महापुरुषों की झांकियां शामिल होंगी। समाज सेवा कर रहे कार्यकर्ता सम्मानित किए जाएंगे। शोभायात्रा में स्कूली...