धनबाद, अप्रैल 7 -- धनबाद युवा आंबेडकर क्लब बरटांड़ नवयुवक अखाड़ा दल की ओर से रविवार को रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़े और ताशा पार्टी के साथ हाथ में महावीरी ध्वज लेकर जय श्रीराम के नारों के साथ बरटांड़ बस्ती आंबेडकर क्लब से शोभायात्रा निकली। बरटांड़ में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां समाज के वयोवृद्ध लोगों को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद शोभायात्रा बसस्टैंड हनुमान मंदिर होते हुए मधुलिका मोड़ से वापस हाउसिंग कॉलोनी होते हुए आंबेडकर क्लब पहुंची। वहां कई कार्यक्रम हुए। मौके पर वकील दास, गोविंदा हरिजन, कार्तिक, जीवन दास, रवि शंकर, विजय दास, अजय कुमार, रवि कुमार, अंकुश दास, अजित दास, रवि राज, गुंजन दास, ओमप्रकाश, गोविन्द दास, अनिल मल्लिक, बादल दास की सराहनिय भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.