मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- मुजजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कल्याण विभाग ने बिहार के 91 डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में अजा-अजजा बच्चों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा है। आवेदन की अंतिम तिथि पांच फरवरी है। जिला कल्याण पदाधिकारी अमरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि बिहार के 91 आवासीय विद्यालयों में पहली और छठी कक्षा में नामंकन के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके प्रचार प्रसार के लिए पंचायत में विकास मित्रों को भी पांच-पांच बच्चों का आवेदन कराने की जिम्मेदारी दी गई है। पहली कक्षा के लिए 2627 और छठी कक्षा के लिए 268 सीटें हैं। कोई भी बच्चा कहीं से कहीं के लिए आवेदन कर सकता है। जिले में चार डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय संचालित हो रहा है। उन्होंने बताया कि चार विद्यालयों में पोखरैरा में छात्रों के लिए 40 सीटे हैं। बोचहां में 20, मुरौल में 10 व र...