लखनऊ, अप्रैल 30 -- भाजपा ने बुधवार को सपा के खिलाफ राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सपा के पोस्टर एवं होर्डिंग में बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर के चित्र से आधा चेहरा हटाकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का चेहरा जोड़े जाने के विरोध में था। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दलित विरोधी करार दिया। राजधानी लखनऊ में अटल चौक, हजरतगंज स्थित बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित मोर्चा के नेतृत्व में बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा किए गए बाबा साहब के अपमान के विरोध में प्रदर्शन किया। बाबा साहब के समकक्ष बनन...