जमशेदपुर, फरवरी 15 -- जमशेदपुर, शहर के ऐतिहासिक एवं श्रद्धा के प्रमुख केंद्र आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम, बिष्टुपुर में महाशिवरात्रि को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक विधि-विधान के साथ अज्या (घृत) अभिषेकम् एवं महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया हुआ। प्रातः 4:30 बजे से 6:30 बजे तक अज्या (धृत,घी) अभिषेकम हुआ, जिसमें श्रद्धालु अपने नाम एवं राशि के अनुसार अभिषेक कराकर उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत निरंतर जलाभिषेक किया जा रहा है। रात्रि 10 बजे विशेष पूजा अनुष्ठान का आयोजन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.