अलीगढ़, अक्टूबर 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात मोंथा का असर अलीगढ़ के ताला-हार्डवेयर व पीतल मूर्ति उद्योग पर पड़ा है। आंध्र प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलीगढ़ से बड़े पैमाने पर ताला, हार्डवेयर व पीतल की मूर्तियों की सप्लाई होती है। लेकिन चक्रवार अधिक तेज होने के कारण ट्रांसपोर्टेशन प्रभावित है। पार्टियों ने आर्डर रोक दिए हैं और बीच रास्ते में करोड़ों का माल फंसा हुआ है। त्योहार के बाद डिलिवरी पार्टियों को भेजी गई थी। ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में मोंथा चक्रवात का असर है। सबसे अधिक प्रभाव आंध्र प्रदेश, विशाखापत्तनम, व ओडिशा में हैं। अलीगढ़ से करीब 100 से 150 लॉक व हार्डवेयर निर्माता सप्लाई करते हैं। लेकिन चक्रवात के कारण निर्माताओं की परेशानी बढ़ गई है। त्योहार के बाद भेजे गए आर्डर बीच ...